Home > अपना शहर ,
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिंधिया का स्वागत करने से देश के प्रधान मंत्री के निर्णय का स्वागत - तुलसी सिलावट

ग्वालियर । 22 सितंबर को केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय प्रवास पर आने वाले है । इसी निमित भाजपा के श्रेणीबद्ध कार्यकर्ताओ की बैठक बंधन गार्डन में आयोजित की गई । जिसको संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट जी ने कहा कि ग्वालियर को इंदौर के रिकॉर्ड स्वागत का रिकॉर्ड को तोड़ना है । उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सिर्फ सिंधिया के स्वागत करने से देश के प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत करने वाला है । केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया जी के भव्य स्वागत से ग्वालियर के समस्त कार्यकर्ताओं का भी स्वागत होगा । इस बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कहा कि 22 तारीख को ग्वालियर मैं भव्य स्वागत होने वाला जिसकी साक्षी ग्वालियर की समस्त जनता बनने वाली है । भारत सिंह कुशवाहा ने कहा कि ग्वालियर बहुत ही भाग्यशाली है कि ग्वालियर के 2 लाल केंद्र मैं ग्वालियर का नाम रोशन कर रहे है । जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि कमलनाथ सरकार के कुशासन के चलते प्रदेश में सभी विकास कार्य अवरुद्ध हो गए थे और प्रदेश का विकास पूरी तरह थप्पड़ गया था श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस सब मुक्ती दिलाई हम उस नेता का केंद्रीय मंत्री के रूप में प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत करना है । इस श्रेणी पद कार्यकर्ताओं की बैठक में श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन को लेकर स्वागत के स्थान तथा पार्टी के विभिन्न मोर्चा एवं मंडलों भी निश्चित किए गए l 

इस बैठक मे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेद प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा ,रमेश अग्रवाल, जय सिंह कुशवाह, राकेश जादौन, अभय चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, धीर सिंह तोमर, राजीव दुबे, आरके गुप्ता, विवेक चौहान, अरुण तोमर, मोहन सिंह राठौर, अशोक जैन, मायाराम सिंह तोमर, मीना सचान, सतीश बोहरे, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, बृजेंद्र सिंह जादौन, राजू पलैया, राजू सेगर,दीपक शर्मा, रेखा धोलाखंडी, धर्मेंद्र आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री महेश उमरिया ने किया तथा आभार अशोक जादौन ने किया l

Share This News :