Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
विधायक डाॅ. सिकरवार के प्रयासों से पितृ-तपर्ण के लिये कटोराताल के छोटे कुण्ड में भरा पानी

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के प्रयासों से पितृों के तपर्ण के लिये कटोरा ताल के छोटे कुण्ड में पानी भरवाया गया। नागरिकों ने बडी संख्या में आज पूर्वजों को जल अर्पित किया। 

 à¤µà¤¿à¤§à¤¾à¤¯à¤• डाॅ. सिकरवार ने रविवार को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं निगामायुक्त श्री किशोर कान्याल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी जयति सिंह को बताया कि कई वर्षो से परम्परानुसार लोग कटोराताल के छोटे कुण्ड में पितृरों का तपर्ण करते आ रहे है। मगर इस वर्ष छोटे कुण्ड में पानी नही भरा गया है, इस कारण नागरिकों को परेशानी का सामना करना पडे़गा। कलेक्टर श्री सिंह न विधायक की बात को गम्भीरता से लिया और तत्काल निगम प्रशासन को कटोरा ताल का छोटा कुण्ड पानी से भरने के निर्देश दिये। विधायक डाॅ. सिकरवार की पहल पर छोटे कुण्ड में पानी भरने से लोगों ने आज सुबह बड़ी संख्या में पहुंचकर पितृरों का तृपण किया। विधायक डाॅ. सिकरवार के प्रयासों की लोगों ने प्रशंसा की और छोटे कुण्ड में पानी भरवाने के लिये आभार भी जताया।

Share This News :