Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सिंधिया ने कई सौगातों का किया एलान , श्रमिकों को ऊर्जा मंत्री तोमर की पहल पर मिलेंगे पट्टे

ग्वालियर। केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अनेक सौगाते देने का एलान करते हुए कहा है कि ग्वालियर अंचल के लिये पेयजल के लिये 2050 तक के लिये डीपीआर तैयार की जा रही है और दो लाख स्वकएर फुट जमीन पर एयर पोर्ट बनेगा ।साथ ही जे सी मिल के 710 श्रमिकों को पट्टे दिये जायेंगे । 

 à¤ªà¤¤à¥à¤°à¤•ारों से चर्चा में केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर चंबल के लिये आधुनिक और संस्कृति का प्रारूप बनाया जाये। इस योजना के लगभग 8,9 पहलू हैं। इसके पहले भाग मेें 2050 तक की महत्वाकांक्षी योजना ग्वालियर और मुरैना में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की है। इसके लिये 450 एमएलडी पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है । इसी योजना पर काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने चंबल से मुरैना के लिये पानी लाने की योजना स्वीकृत कराई है। वहीं केन्द्रीय मंत्री तोमर और सांसद विवेक शेजवलकर ने मेरे साथ मिलकर ग्वालियर के लिये पानी लाने की योजना भी तैयार की है। इसके तहत चंबल राजघाट से मुरैना तक और मुरैना के कोतवाल बांध से ग्वालियर तक पाइप लाइन से पानी लाने की योजना को स्वीकृत कराकर उस पर काम चल रहा है। इस योजना के लिये 225 करोड की योजना तैयार की है। वहीं ग्वालियर में ओएचडी से पानी पहुचाने के लिये 300 करोड की योजना तैयार की है। इसके लिये लगभग 550 करोड की डीपीआर तैयार कर उसकी स्वीकृति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिलाई गई है। उन्होने बताया कि इसके लिये मुख्यमंत्री चाहे तो एडीबी से या किसी अन्य मद से ऋण दिलाने के लिये कहा है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि दूसरी महत्वाकांक्षी योजना स्वर्ण रेखा पर एलीवेटेड रोड का बनाना है। इससे यातायात की समस्या का समाधान होगा। इसके तहत ट्रिपल आईटीएम से लक्ष्मीबाई की समाधि तक छह किलोमीटर की रोड बनाई जायेगी, जिसकी डीपीआर 447 करोड की है। वहीं दूसरे चरण में 450 करोड की योजना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से वीरपुर बांध तक की डीपीआर स्वीकृत कराई जा रही है। इसके प्रथम चरण के टेंडर संभवत: अगले माह तक होंगे, और केन्द्रीय मंत्री बतौर वह स्वयं और सांसद शेजवलकर द्वारा कार्य का शुभारंभ किया जायेगा। तीसरी महत्वाकांक्षी योजना डीआरडीई की शिफ्टिंग की है। इसके लिये 140 एकड जमीन डीआरडीई को आवंटित की। यह योजना भी 290 करोड की है। इसके लिये उनकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात हुई थी और वह इस योजना का शुभारंभ करने की स्वीकृत प्रदान की है। संभवत: यह भी अक्टूबर माह में शुरूआत होगी।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि इसी के साथ रेल सेवाओं का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत एक नया रेल स्टेशन सांसद शेजवलकर की लंबी लडाई के बाद बनाया जायेगा। इसके तहत 200 करोड की योजना है। इसके लिये अक्टूबर मेें टेंडर लगेगा और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसके लिये शुभारंभ करने आयेंगे। इसके लिये आईआईएसडीसी ने आधुनिक रेल स्टेशन का प्रारूप तैयार किया है। वहीं यह आधुनिक और संस्कृति से मिलाजुला स्वरूप से बनाया जायेगा। उन्होने बताया कि साथ ही एक नया हाल्ट हजरत निजामुददीन से तिरूपति जाने वाली रेल का स्टॉप भी हो गया है। यह रेल 24 सितंबर से रूकेगी।

उन्होंने बताया कि वहीं 2012 में नेरोगेज रेल को ब्राड गेज में बदलने की योजना का शिलान्यास किया था। 2900 करोड की यह योजना के पहले चरण में ग्वालियर श्योपुर तक 1550 करोड बजट में स्वीकृत हो चुके हैं। इसका कार्य भी शीघ्र शुरू होने जा रहा है। वहीं दूसरे चरण में श्योपुर से कोटा तक की योजना पर काम होगा। इतना ही नहीं ग्वालियर स्टेशन पर ओवर ब्रिज भी और तानसेन रोड के चौडीकरण की योजना भी तैयार कर उसे मूर्त रूप दिया जा रहा है।

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि ग्वालियर की चर्चित जेसीमिल कर्मचारियों की लडाई मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर ने लडी अब 710 कर्मचारियों को पटटे वितरित करने का काम जल्द ही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वहीं पूर्व के मार्क हॉस्पीटल की जमीन को मेदांता के डॉ. नरेश त्रेहान से चर्चा के बाद अक्टूबर में उनकी सर्वे टीम के ग्वालियर आकर उसमें एक निजी अस्पताल की योजना भी है। वहीं ग्वालियर के जेएएच अस्पताल में एक हजार बिस्तर के अस्पताल पर 577 बिस्तर तैयार है। उसका जल्द ही शिलान्यास किया जायेगा। केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि इसी के साथ पर्यटन का एक प्लान बनाने की योजना भी तैयार करने को कहा है। इसके तहत संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली बेहट गांव से तानसेन मकबरा तक विकास की योजना तैयार करने को कहा है। वहीं ग्वालियर की ओली के लिये भी पर्यटन में जोडने की योजना तैयार कर उसे संस्कृति से जोडने को कहा है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया कि उनके नागर विमानन मंत्रालय में उन्होंने तेजी से काम करना शुरू किया है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल, और लोकल से ग्लोबल तक की योजना तैयार की जा रही है। उन्होने बताया कि अब एयर स्पेश में बढोत्तरी की जा रही है। वहीं ड्रोन टेक्रोलोजी की पोलिसी लागू की जा रही है। इससे रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि ड्रोन के लिये लाल , पीले और हरे रंग की योजना बनाई जा रही है इसके तहत लाल स्पेश वाले क्षेत्र में ड्रोन को नहीं उडा सकेंगे। पीले रंग के क्षेत्र में अनुमति के साथ ड्रोन उडा सकेंगे वहीं हरे रंगके क्षेत्र में बिना अनुमति से ड्रोन उडा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिये अनुमति भी केवल पांच मिनट में जरूरी होने पर मिल सकेगी। उन्होने कहा कि 70 साल में 75 हवाई अडडे बने जबकि सात साल की सरकार में 61 नये हवाई अडडे बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर में अभी तक 145 फ्लाइट जाती थी अब 364 फ्लाइट हफ्ते में जा रही है। वहीं जबलपुर में 96 फ्लाइट थी अब 134 है। ग्वालियर में 56 फ्लाइट थी अब 114 फ्लाइट हो गई है। इतना ही नहीं खजुराहो दिल्ली को भी जल्द जोडने की योजना है। जबलपुर में अब 412 करोड की लागत से नया टर्मिनल बनाया जा रहा है। वहीं ग्वालियर में भी नई योजना बनाई जा रही है। इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में अभी चार एयर क्राफ्ट के लिये एक टर्मिनल है। इसका विस्तार कर 170 एकड में नया एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इसमें 19 एयर क्राफ्ट खडे करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं 777 बोइंग विमान को उतारने की भी योजना । टैक्सी होकर विमान को आने के लिये आने जाने वाली सडक़ के साथ ही कारगो के लिये भी एरिया तैयार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसे बनने से पूरे देश से भी ग्वालियर जुड जायेगा। वहीं बडे विमान भी उतारे जा सकेगे। उन्होंने बताया कि इसके लिये भूमि पूजन फरवरी या मार्च 2022 में किया जायेगा और इसे 23 अगस्त तक इसका निर्माण पूरा कर लिया जायेगा।उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुमुखी विकास हो रहा है । पत्रकार वार्ता में सांसद विबेक शेजबलकर, प्रभारी मंत्री ग्वालियर तुलसी सिलावट, उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, मंत्री ओपीएस भदौरिया, सुरेश धाकड सहित अधिकारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी मौजूद थे।

Share This News :