Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने मांडरे की माता और खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुँचकर दर्शन किए

ग्वालियर । केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरूवार को प्रात: मांडरे की माता और खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुँचे। उन्होंने अपनी कुलदेवी मांडरे की माता पर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात श्री सिंधिया प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुँचे और हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। 

 à¤•ेन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया गुरूवार को प्रात: 9.30 बजे अपने निवास जय विलास पैलेस से सीधे मांडरे की माता पहुँचे। मंदिर पर उनके साथ प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This News :