Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्व. कुर्रेशी के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं

ग्वालियर । केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को शहर के प्रमुख नागरिकों से सौजन्य भेंट की। उनके साथ प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी एवं जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

 à¤•ेन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने प्रात: 10.30 बजे विनयनगर स्थित मिस अपूर्वा शर्मा के निवास पर पहुँचकर उनसे सौजन्य भेंट की। मिस अपूर्वा शर्मा कॉस्मोपॉलिटन वर्ल्ड इंडिया 2021 के पुरस्कार से सम्मानित हैं। इसके पश्चात उन्होंने विनयनगर में ही निवासरत मिस प्राची यादव से सौजन्य भेंट की। मिस प्राची टोक्यो पैरालंपिक प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया इसके पश्चात बसंत विहार में निवासरत मिस पूर्वा धौलाखंडी के निवास पर पहुँचे और उनसे सौजन्य भेंट की। मिस पूर्वा धौलाखंडी रूबरू फैंस ऑफ ब्यूटी इंटरनेशनल इंडिया 2021 प्रतियोगिता में सम्मानित हुई थीं। 

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने इसके पश्चात गांधी रोड़ पर स्व. ए एच कुर्रेशी के निवास पर जाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं ओर उनके पुत्र अशद कुरैशी , माजिद कुरेशी को ढांढस बंधाया । स्व. कुर्रेशी दैनिक आचरण समाचार पत्र के मालिक एवं प्रधान संपादक भी थे। श्री कुर्रेशी ने जीवन भर पत्रकारिता के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित की थी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार केशव पांडे ,सुरेश शर्मा , राशिद कुरेशी ,बीजेपी नेता मोहन सिंह राठौर ,सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

Share This News :