Home > अपना शहर ,
नोडल अधिकारी वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनावे -कलेक्टर शिवम वर्मा

श्योपुर  |कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि 27 सितंबर वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाते हुए संपूर्ण जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण करे। समीक्षा के दौरान वैक्सीनेशन कार्य में उदासीनता पर तीन नोडल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश शुक्ल, एडीएम श्री टीएन सिंह, एसडीएम श्योपुर श्री लोकेश सरल, कराहल एसडीएम श्री विजेन्द्र सिंह यादव, सीएमएचओ डॉ बीएल यादव, डीपीओ महिला बाल विकास श्री ओपी पाण्डेय सहित नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा कि प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में मतदाता सूची के आधार पर चिन्हांकन कर टीकाकरण का कार्य अपनी टीमों के माध्यम से कर रहे है। मतदाता सूची में शेष बचे लोगों की एएसडीआर सूची अर्थात एबसेंट, सिक, डेथ एवं रिफ्यूजल अथवा रसिस्टेंट की तैयार सूची के अनुसार और वास्तविक लक्ष्य पर ध्यान देकर शत प्रतिशत टीकाकरण कव्हरेज करावे। उन्होने कहा कि जिले में 126 ग्राम पंचायतो में शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूर्ण कर पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किये गये है। शेष 99 ग्राम पंचायतों में भी बहुत कम लक्ष्य बचा है। जिसें वैक्सीनेशन महाअभियान 27 सिंतबर को पूर्ण कर नोडल अधिकारी सर्टीफिकेट जारी करावे। इसी प्रकार तीनो नगरीय निकायो में भी लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि जिन पंचायतो में लक्ष्य अधिक है वहां अतिरिक्त वैक्सीनेशन टीम लगाई जावे।
वैक्सीनेशन कार्य में उदासीनता पर तीन नोडल अधिकारियों श्री राहुल कनेरिया, एसडीओ आरईएस श्री एसएल अटेरिया, एसडीओ जल संसाधन तथा कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री बीएस आचलें को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल यादव ने बताया कि आज 7 हजार 621 लोगो के टीकाकरण की रिपोर्ट कोविन एप में दर्ज हुई है। अभी एन्ट्री का काम चल रहा है। लगभग 08 हजार डोज लगना संभावित है।

Share This News :