Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
विधायक डॉ. सिकरवार ने सेना के जवानों और अफसरों का किया स्वागत

ग्वालियर ।आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के तहत आजादी का अमृत महोत्सब देश भर में मनाया जा रहा है । इस क्रम में आज भोपाल से केंद्रीय सीमांत भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की भोपाल की टुकड़ी के जबान ओर अफसर सायकिल रैली लेकर ग्वालियर पहुंचे , जहां पर कांग्रेस विधायक डॉ.सतीश सिकरवार के नेतृत्व में चेतक पूरी विवेकानंद चौराहे पर जबानों ओर अफसरों का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया । इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगे ।विधायक डॉ.सिकरवार जे साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकता मौजूद रहे ।यह साइकिल रैली दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर समाप्त होगी ।

Share This News :