Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के लिए प्रत्येक 3 माह में आयोजित करें षिविर: सांसद शेजवलकर

ग्वालियर । ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने नगर निगम में अनुकंपा नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि अनुकंपा नियुक्ति आपका अधिकार है, इसे कोई नही छीन सकता है। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के मामले निपटाने के लिए हर तीन महीने मे इस प्रकार के शिविर लगाकर शीघ्र निराकरण किया जाए। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री कृष्ण राव दीक्षित, नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल, अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इस अवसर पर 17 पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र अतिथियों द्वारा प्रदान किए गए।

नगर निगम मुख्यालय के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्री शेजवलकर ने कहा कि हमें सहानुभूति पूर्वक व मानवता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही इस प्रकार के प्रकरणों का निपटारा करना चाहिए। क्योंकि जिस घर का कमाने वाला मुख्यिा चला जाता है उस घर की क्या स्थिति होती होगी। इसलिए हमें हर तीन माह में जितने भी अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण आये हैं उनका निदान करना चाहिए। 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति के कारण आपका और आपके परिवार का भविष्य संवर रहा है। अपना काम पूरी इमानदारी व जिम्मेदारी से करें जिससे निगम को आपकी सेवाओं का लाभ मिले। आपके परिजनों ने भी निगम में पूरी निष्ठा से कार्य किया था आप भी उन्हीं की तरह पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करें। 

अनुकंपा नियुक्ति पाने वालों में श्री अंकित शर्मा पुत्र श्री रामहेत शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री सचिन दंडोतिया पुत्र श्री कौशल किशोर सहायक वर्ग-3, श्री आकाश मांझी पुत्र श्री चमन लाल भृत्य, श्री केशव कुशवाह पुत्र श्री प्रहलाद कुशवाह सहायक वर्ग-3, श्री वरदान बाजपेयी पुत्र श्री महेश बाजपेयी सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री प्रशांत शाक्य पुत्र श्री नरेश अतरौलिया सहायक राजस्व निरीक्षक, श्री जीतू जादौ पुत्र श्री अशोक जादौ भृत्य, श्री सुनील पुत्र श्री सीताराम सफाई संरक्षक, श्री संतोष पुत्र श्री जगदीश सफाई संरक्षक, श्रीमती सुमन पत्नी श्री किशन सफाई संरक्षक, श्री सचिन पुत्र श्रीमती रामप्यारी सफाई संरक्षक, श्री कुनाल पुत्र श्री मनोज सफाई संरक्षक, श्री अभिषेक पुत्र श्री रघुवीर सफाई संरक्षक, श्री दीपक पुत्र श्री अनूप सफाई संरक्षक, श्री पिंकू पुत्र श्री लक्ष्मण सफाई संरक्षक, श्री दिनेश पुत्र श्री कन्हैया लाल सफाई संरक्षक, श्री करण टॉक पुत्र श्री जितेंद्र उप स्वाच्छता पर्यवेक्षक को अनुकंपा नियुक्ति के पत्र दिये गए।

Share This News :