Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कलेक्टर सिंह ने उटीला एवं बंधौली पहुँचकर टीकाकरण कार्य का किया अवलोकन

ग्वालियर । कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर टीकाकरण अभियान का अवलोकन करने के साथ ही शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी हकीकत को देखा। उन्होंने बंधौली और उटीला पहुँचकर टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, शाला भवन और अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उनके साथ सीईओ जिला पंचायत श्री आशीष तिवारी, जनपद पंचायत मुरार के सीईओ श्री राजीव मिश्रा, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे। 

 à¤•लेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ग्राम पंचायत बंधौली पहुँचकर टीकाकरण कार्य का अवलोकन करने के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र और पंचायत भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने गाँव के प्रमुख मार्ग पर गंदगी एवं कीचड़ देखकर नाराजगी व्यक्त की। नल-जल योजना के लिए डाली गई पाइप लाईन के पश्चात मार्ग को ठीक न करने तथा सड़क पर गंदगी और कीचड़ पाए जाने पर उन्होंने सरपंच और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मार्ग तत्काल ठीक कराया जाए। इसके साथ ही गांव की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

 à¤•लेक्टर श्री सिंह ने बंधौली में निर्मित सामुदायिक भवन की स्थिति पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है कि 7 दिन में भवन की रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई का कार्य किया जाए। उक्त भवन का उपयोग सार्वजनिक कार्यक्रमों में ग्रामीणों के हित में किया जाए। कलेक्टर ने गाँव में स्थापित आयुर्वेदिक हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक एवं अन्य स्टाफ अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने सभी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी सीईओ जिला पंचायत को दिए। उन्होंने टीकाकरण के संबंध में दल के सदस्यों से चर्चा की और कहा कि गाँव में कोई भी व्यक्ति प्रथम डोज से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके साथ ही जिन लोगों को द्वितीय डोज लगना है उनसे भी संपर्क कर टीकाकरण का कार्य किया जाए। 

 à¤•लेक्टर श्री सिंह ने इसके पश्चात उटीला पहुँचकर आरोग्यधाम अस्पताल में चल रहे टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया। टीकाकरण के दौरान पाँच ऐसे लोग जो प्रथम डोज से वंचित थे उन्हें डोज लगाए जाने की जानकारी भी प्राप्त हुई। कलेक्टर ने कहा कि घर-घर संपर्क कर ऐसे शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जाए जो अब तक टीकाकरण से वंचित हैं। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को यह भी बताया जाए कि जिन लोगों को द्वितीय डोज लगना है वह निर्धारित समय पर टीकाकरण केन्द्र पर आकर टीकाकरण अवश्य कराएँ।

Share This News :