Home > अपना शहर ,
पुण्यतिथि:कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता छत्री में आए आमने-सामने, दोनों दलों का दावा- माधवराव सिंधिया हमारे नेता हैं

पूर्व केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनकी समाधि पर उस समय स्थिति असामान्य हो गई, जब भाजपा और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं का मानना है कि माधव राव सिंधिया उनके नेता हैं। ग्वालियर में माधव राव सिंधिया की, 20वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने हर साल की तरह गुरुवार को भी प्रभात फेरी निकाली और कटोरा ताल रोड स्थित छतरी पर उनकी समाधि स्थल पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की। इधर सिंधिया के भाजपा में आने के बाद से उनके समर्थकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में चले गए। गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस नेता छत्री में आमने-सामने आ गए थे।

बीजेपी नेता ने कांग्रेस को बीजेपी में आने का दिया न्यौता
सिंधिया की छत्री पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा का आमना-सामना हुआ। दोनों माधव राव सिंधिया को लेकर बातें करने लगे और उनके विकास कार्यों की तारीफ करने लगे। इस दौरान बीजेपी नेता अशोक शर्मा ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा को बीजेपी में शामिल होने के लिए न्यौता दिया। जिसके जवाब में देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी देश की मुख्यधारा है, और इतना इतना कहकर वे आगे बढ़ गए।

Share This News :