Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
संभागीय आयुक्त एवं निगमायुक्त ने किया विभिन्न सड़कों एवं अमृत योजना के तहत किये गए विकास कार्यों का निरीक्षण

ग्वालियर । संभागीय आयुक्त एवं निगम प्रशासक श्री आशीष सक्सैना एवं नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर निगम द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा सडकों की मरम्मत का कार्य पूरी क्षमता के साथ करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिये। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण यंत्री पीएचई श्री आरएलएस मौर्य, अधीक्षण यंत्री जनकार्य श्री जेपी पारा, कार्यपालन यंत्री श्री जागेश श्रीवास्तव, सीसीओ श्री शुशील कटारे सीसीयू ग्रामीण विधानसभा श्री ए पी एस जादौन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

 à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री सक्सैना एवं निगमायुक्त श्री कन्याल ने फूलबाग से होकर सेवा नगर होते हुए किलागेट तक एवं किला गेट से हजीरे तक सडक का निरीक्षण किया तथा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बारिस की सीजन खत्म हो गया है अब सडकों की मरम्मत का कार्य तेजी से और पूरी क्षमता के साथ करें, शहर की सभी सडकों को सुचारू करें। 

 à¤‡à¤¸à¤•े पश्चत संभागीय आयुक्त एवं निगमायुक्त ने जलालपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिये कि प्लांट का कार्य तत्काल पूर्ण करें और शीघ्र ही प्लांट की टेस्टिंग करायें। उन्होंने कहा कि शहर की जनता को चौबीस घंटे सातो दिन पानी उपलब्ध कराने के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट एवं पानी की लाइनों को सुचारू रूप से चालू करें जिससे शहर के लोगों को पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि आमजनो को जल सरक्षण के प्रति जागरूक करें। कि वह अपने अपने घरों पर नलों में टोंटियां लगायें, पानी को व्यर्थ न करें एवं अमृत योजना के तहत डाली गई लाइनों के माध्यम से पुनः पर्याप्त व शुद्ध जल प्राप्त होगा जिससे उन्हें पानी की मोटर आदि भी नहीं चलानी पडेगी। 

 à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त श्री सक्सैना द्वारा जलालपुर स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन पूरी क्षमता के साथ निरंतर किया जाए। जिससे क्षेत्र के लोगों को सीवर की समस्या से स्थिाई निदान मिल सके। 

 à¤…धिकारियो द्वारा अन्य क्षेत्रों में भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गए।

Share This News :