Home > अपना शहर ,
पत्रकारों के लिये वरदान बनी बीमा योजना, ३५०० आवेदन पहुंचे कोविड के साढे तीन करोड के क्लेम बांटे

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन की पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना पत्रकार और उनके परिजनों के लिये वरदान बनकर सामने आई है। योजना अधिमान्य एवं गैर अधिमान्य पत्रकारों में बेहद लोकप्रिय हुई है, और इस वर्ष २१-२२ के लिये बीमा योजना में ३५०० से अधिक पत्रकारों ने अपना स्वास्थ्य बीमा कराया है। जबकि पिछले सत्र २०-२१ में कोविड क्लेम में ५०० से अधिक पत्रकारों ने दावा किया था।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सरकार के कार्यकाल में पत्रकारों के लिये स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना शुरू की थी। इसके तहत प्रदेश के पत्रकार , फोटोग्राफर , कैमरामैन को यह सुविधा प्रदान की गई थी। इसके लिये प्रदेश भर के पत्रकार मांग कर रहे थे , क्योंकि पत्रकारों के काम में सर्वाधिक जोखिम रहता था। वहीं आर्थिक स्थिति बेहतर न होने से वह अपना इलाज भी बेहतर ढंग से नहीं करा पाते थे।

मुख्यमंत्री चौहान व तत्कालीन जनसंपर्क (अब गृहमंत्री) डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों की इस मांग को समझकर पत्रकारों के हित में बीमा योजना की शुरूआत कराई थी। अब यह बीमा योजना कोविड काल में पत्रकारों के लिये वरदान बन गई है। पत्रकारों ने अपने व अपने परिवार के सदस्यों की कोविड-१९ की बीमारी के मंहगे इलाज में पत्रकार बीमा योजना का लाभ लिया। जिससे उन्हें बेहतर चिकित्सालयों मेें बेहतर उपचार मिल सका। विशेष बात यह है कि पत्रकारों का बीमा करने वाली यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी व उसकी सहायक कंपनी एमडी इंडिया ने कोविड काल में पत्रकारों व उनके परिजनों की बीमारी के दौरान हुये क्लेम में एक संवेदनशील मित्र की भूमिका आद की और क्लेम का निबटारा भी निर्धारित समयावधि से पहले ही कर दिया, जिससे कोविड के मंहगे इलाज से जूझ रहे पत्रकारों व उनके परिजनों को बेहद राहत मिली। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने भी इसमें बेहद सकारात्मक भूमिका अदा की और पत्रकारों के क्लेम प्रकरण भी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी व एमडी इंडिया को उदार मन से निबटाने के लिये पैरवी भी की।

इस बीमा योजना का लाभ अधिमान्य पत्रकारों से लेकर गैर अधिमान्य पत्रकार , फोटोग्राफर को मिला। जिससे दैनिक समाचार पत्र से लेकर साप्ताहिक , पाक्षिक , मासिक पत्र-पत्रिका , इलेक्ट्रेनिक व बेव मीडिया के पत्रकार भी शामिल थे।

३५०० से भी अधिक नये आवेदन आये

इस बार पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना में साढे तीन हजार से भी अधिक आवेदन ३० सितंबर तक एमडी इंडिया व यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के पोर्टल पर पहुंचे हैं। अभी बीमा कंपनी आवेदनों की लिस्टिंग का कार्य चल रहा है। और जल्दी ही इसकी लिस्ट इंश्योरेंस कंपनी द्वारा जारी कर दी जायेगी। जिसमें स्वास्थ्य बीमा के ४ लाख व दो लाख रूपये के इलाज की लिस्ट अलग अलग होगी।

२०-२१ में कोविड क्लेम की संख्या ५०० पहुंची

वर्ष २०२०-२१ की कोविड -१९ की लहर में पत्रकार भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुये और कोविड के शिकार हुये। इसमें बीमा योजना का लाभ लगभग पांच सौ पत्रकारों ने लिया। बीमा कंपनी ने इसमें साढे तीन करोड के क्लेम भी बांटे जिससे पत्रकार अपनी इलाज बेहतर ढंग से करा सके।

बीमा प्रीमियम राशि भी कम की

पत्रकार स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा योजना में इस वर्ष भी बीमा प्रीमियम राशि योजना की शुरूआत में बढा दी गई थी। जिसको पत्रकार देने में असुविधा महसूस कर रहे थे। लेकिन एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधाबल्लभ शारदा, सह प्रदेश अध्यक्ष विनय अग्रवाल, ग्वालियर जिलाध्यक्ष अजय मिश्रा, महासचिव श्याम श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाठक , रविकांत दुबे, प्रेस क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा की मांग को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेहद संजीदगी से लेकर बीमा राशि आधाी से भी कम कर दी, जिससे पत्रकारों को बेहद राहत मिली और अधिकांश अपने आवेदन भर सके।

Share This News :