Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
निगमायुक्त ने जनसुनवाई में संबंधित अधिकारियों को दिए समस्या निराकरण के निर्देष

ग्वालियर । जनसुनवाई में आमनागरिकों की समस्याओं का निराकरण गंभीरता से एवं शीघ्र करना संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। किसी भी एक समस्या के लिए नागरिकों को बार बार चक्कर नहीं लगाने पडे। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने आज जनसुवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री मुकुल गुप्ता सहित अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित रहे। 

            जनसुनवाई में श्री टिंकू निवासी विनय नगर ने बताया कि क्षेत्र में दबंग द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है, उसे हटवाये जाने के संबंध आवेदन दिया। वार्ड 65 के श्री हुकुम कुशवाह ने नियमित साफ सफाई न होना व सडक से कचरा हटवाये जाने के संबंध मे आग्रह किया। वार्ड 60 कृतिम एन्क्लेब कॉलोनी वासियों ने अमृत योजना के तहत पेयजल लाइन डलवाये जाने के संबंध में आग्रह किया। वहीं वार्ड 65 अजयपुर निचलापुरा आइसक्रीम फैक्ट्री के पास अधूरी रोड को पूरा बनाये जाने सहित अन्य नागरिकों ने भी अपने आवेदन दिए जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निगमायुक्त श्री कन्याल ने दिए गए। जनसुनवाई में लगभग तीन दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

Share This News :