Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
चुनाव से ठीक पहले पंजाब में बदला DGP, सीएम चन्नी के कार्यकाल में तीसरे पुलिस प्रमुख का नियुक्ति

पंजाब विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से कुछ घंटे पहले ही चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को पद से हटा दिया है। पंजाब सरकार ने डीजीपी के पद पर आइपीएस अधिकारी वीके भवरा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है।वीके भवरा ने कार्यवाहक डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का स्थान लिया है। माना जा रहा है कि 5 जनवरी को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक मामले के बाद चट्टोपाध्याय पर कार्रवाई की गई है। 

Share This News :