Home > अपना शहर ,
अपने बयान पर इमरती ने दी सफाई

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की कट्‌टर समर्थक और लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने पार्टी बदलने के कारण हारने के अपने बयान पर सफाई दी है। वह बोली हैं कि आप लोग (मीडिया) को हमसें नमक मिर्ची मिलती है सो आप ले लेते हो। हमारा पूरा बयान नहीं दिखाया हम महिलाओं में ऊर्जा और शक्ति भरने के लिए अपना उदाहरण दे रहे थे।

जिसका गलत मतलब निकाला गया। हारने को तो प्रधानमंत्री भी हार जाते हैं, जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी हार के लिए किसे दोषी मानती हैं तो उनका कहना था कि वह खुद को दोषी मानती हैं। साथ ही कहा है कि महाराज (सिंधिया) जहां हैं वहीं हम हैं। हमारा तो जीवन भी उनके लिए हैं।

Share This News :