पाठ्य पुस्तक निगम के चेयरमैन बरुआ का हुआ जोरदार स्वागत
ग्वालियर। मप्र पाठय पुस्तक निगम के नवनियुक्त चेयरमेन शैलेन्द्र वरूआ का आज ग्वालियर में जोरदार स्वागत किया गया। अपने मनोनयन के बाद श्री बरूआ का पहली बार ग्वालियर आगमन हुआ था।
ग्वालियर आने से पहले शैलेन्द्र बरूआ ने दतिया में मां पीतांबरा की पूजा अर्चना की। इसके बाद वह ग्वालियर के लिए रवाना हुये थे। ग्वालियर सीमा से ओल्ड विश्राम गृह तक जगह जगह श्री बरूआ का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य कार्यक्रम गांधी रोड ओल्ड विश्राम गृह पर हुआ। जहां भाजपा पदाधिकारियों ने शैलेन्द्र बरूआ की भव्य अगवानी की। इस मौके पर भाजपा नेता ओर पूर्व मंत्री जयभान सिंह पबेया, वेदप्रकाश शर्मा, अभय चैधरी, पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, धीर सिंह तोमर, निर्दोश शर्मा , सुघर सिंह पवैया, अशोक जादौन, पूर्व सभापति राकेश माहौर, श्रीमती मीना सचान, रामेश्वर भदौरिया, प्रमोद खण्डेलवाल आदि उपस्थित थे।