BSF में बंपर भर्तियां:कॉन्स्टेबल के 2788 पदों के लिए 28 फरवरी तक करें अप्लाई
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) में नौकरी कर देश की सेवा करने का सुनहरा मौका है। BSF ने कॉन्स्टेबल के 2,788 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 10वीं पास महिलाएं और पुरुष 28 फरवरी तक BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही उनके पास 2 साल का अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट के ITI से 1 साल का सर्टिफिकेट कोर्स होना जरूरी है। ट्रेड में कम से कम 1 साल का अनुभव या ट्रेड में ITI में 2 साल का डिप्लोमा होना भी जरूरी है। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 23 साल होनी चाहिए।
शारीरिक योग्यता
- ऊंचाई: पुरुष- 167.5 सेमी। महिला- 157 सेमी
- सीना (केवल पुरुष के लिए): 78-83 सेमी
एससी/एसटी/आदिवासी अभ्यर्थी के लिए
- ऊंचाई: पुरुष- 162.5 सेमी.। महिला- 155 सेमी.।
- सीना (केवल पुरुष के लिए): 76-81 सेमी
वेतन
भर्ती परीक्षा में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल -3, पे स्केल 21,700 रुपए से 69,100 रुपए तक वेतन मिलेगा।
इन पदों पर होगी भर्तियां (पुरुष: 2651, महिला: 137)
- सीटी मोची – 88
- सीटी दर्जी– 47
- सीटी कुक– 897
- सीटी वाटर कैरियर – 510
- सीटी वॉशर मैन – 338
- सीटी बार्बर– 123
- सीटी स्वीपर- 617
- सीटी कारपेंटर– 13
- सीटी पेंटर– 03
- सीटी इलेक्ट्रीशियन- 04
- सीटी ड्राफ्ट्समैन– 01
- सीटी वेटर– 06
- सीटी माली– 04
ऐसे करें आवेदन
- ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले BSF की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।