Home > अपना शहर ,
डेयरी संचालक के यहां से पांच लाख व 17 तोले सोने के गहने ले गए चोर

ग्वालियर । एक डेयरी संचालक के सूने घर पर धावा बोलकर चोर नगदी पांच लाख रुपए और सोने व चांदी के जेवर पार कर ले गए। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिण्टो पार्क स्थित कृष्णा नगर की है। घटना का पता सुबह चला जब डेयरी संचालक घर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

गोला का मंदिर थाना के पिण्टो पार्क स्थित कृष्णा नगर निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र रामविलास बघेल डेयरी संचालक है और उनकी शीतला डेयरी के नाम से तीन डेयरी हैं। बीती रात वह घर पर ताला लगा कर पास ही स्थित मवेशियों की सुरक्षा के लिए सोने चले गए थे। सुबह जब वह वापस घर आए तो घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोर अलमारी में रखे पाच लाख रुपए के साथ ही 17 तोला वजनी सोने की 8 चूड़ी 6 अंगूठी 2 चेन, हार जोड़ी बृजवाला आदि आदि जेवर ले गए हैं।पीड़ित ने पुलिस अफसरों को बताया कि पांच लाख रुपए उन्होंने प्लॉट लेने के लिए जमा किए थे, क्योंकि उनकी बातचीत चल रही थी एक प्लॉट को लेने की बातचीत तय होते ही वह पांच लाख रुपए टेकर प्लॉट का एग्रीमेंट करा लेते।

 

Share This News :