Home > अपना शहर ,
एसडीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, 5 चिकित्सक मिले अनुपस्थित

श्योपुर | एसडीएम लोकेन्द्र सरल ने आज बुधवार शाम को जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी सहित जनरल वार्ड का निरीक्षण करते हुए मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

इस दौरान 5 डॉक्टरों के नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रतिवेदन जिला कलेक्टर को भेज दिया है।

इन डॉक्टरों में डॉ बीआर बंसल, डॉ बीके शाक्य, डॉ एसएन बिंदल, डॉ शैलेंद्र तोमर, डॉ रुखसिन खान, डॉ रोहित गुप्ता शामिल हैं जिन पर कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम लोकेन्द्र सरल ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी इकाई, मेडिकल वार्ड सहित रैन बसेरा में साफ-सफाई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

बता दें कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों के ओपीडी, इमरजेंसी सहित ड्यूटी के दौरान गायब रहने की मिल रही शिकायतों के बाद जिला कलेक्टर ने अलग-अलग अफसरों को आकस्मिक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।

Share This News :