प्राइम लोकेशन की संपत्तियाें काे 30 साल की लीज पर देगा नगर निगम
प्राइम लोकेशन वाली शहर की पांच प्रमुख संपत्तियों को नगर निगम निजी हाथों में देने की तैयारी कर रहा है। इन संपत्तियाें काे निगम 30 साल के लिए लीज पर देगा। लीजधारक इन संपत्तियाें का कमर्शियल उपयोग कर सकेगा। करोड़ों रुपए की यह संपत्तियां अभी खंडहर हालत में पड़ी हैं।
अफसराें काे उम्मीद है कि इन संपत्तियाें काे लीज पर देकर 20 करोड़ रुपए का रेवेन्यू निगम के खाते में आ जाएगा और खंडहर संपत्तियों पर कमर्शियल स्थान विकसित होगा। संभागायुक्त एवं नगर निगम प्रशासक ने उक्त प्रस्ताव के संकल्प को अपनी मंजूरी दे दी है।
2 प्रतिशत लिया जाएगा सालाना किराया
निगम संपत्तियों को 30 साल के लिए लीज पर देगा। बोली में जो भी राशि तय होगी, उस हिसाब से लीजधारक को सालाना दो प्रतिशत किराया निगम को देना होगा। वह जमीन का कमर्शियल उपयोग कर सकता है।
हां, लीज पर दी जाएंगी संपत्ति
निगम की संपत्तियों का आंकलन करा लिया गया है। उक्त संपत्तियां 30 साल के लिए लीज पर दी जाएंगी। इसकी ऑफसेट वेल्यू तय की गई है। इसके लिए टेंडर कॉल करेंगे, जिसकी राशि अधिक होगी, उसे लीज दी जाएगी।
-किशोर कन्याल, निगमायुक्त