Home > अपना शहर ,
ग्वालियर में शुक्रवार शाम को छाया घना कोहरा, रात 8 बजे दृश्यता रह गई थी 35 मीटर, सड़कों पर थम गया ट्रैफिक

ग्वालियर में शुक्रवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। शाम होते ही घना कोहरा आसमान में छा गया। रात 8 बजे यह हालत थी कि दृश्यता 35 से 40 मीटर रह गई। कोहरा ने सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थाम दी। शाम 6 बजे से कोहरा बढ़ना शुरू हुआ जो रात तक गहराता चला गया। दिन में बादल और धूप की आंख मिचौली से ठंड बढ़ गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं दिन में धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।

जिससे ठंड का असर हुआ है। बादल छाने से ग्वालियर सहित अंचल में अगले तीन दिन तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। बारिश होगी तो ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन 24 जनवरी के बाद फिर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। गुरुवार रात को फुटपाथ पर सोने वाले सभी बिना घर के लोगों को रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया है।

राजस्थान में बन रहे चक्रवातीय घेरे से गुरुवार रात से ग्वालियर सहित अंचल मौसम बिगड़ गया। कोहरा छटने के बाद दोपहर में बादल छाए गए और शाम को बूंदाबांदी हुई। इस कारण दिन में ठंड से राहत नहीं मिल सकी। पर शुक्रवार सुबह हल्का कोहरा भी रहा है और धुंध भी छाई है। न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार ने 21 से 23 जनवरी के बीच बारिश की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश के कारण ठंड से राहत की उम्मीद भी नहीं है।

24 से सक्रिय हो रहा नया चक्रवात
जम्मू कश्मीर में चक्रवात आ रहा है। यह 24 घंटे में जम्मू कश्मीर पहुंच जाएगा, जिससे राजस्थान में बना चक्रवातीय घेरा और मजबूत होगा। अरब सागर से आ रही नमी के कारण ग्वालियर सहित अंचल में बारिश होगी। बादल व बारिश के कारण तीन दिनों तक धूप निकलने की संभावना कम है। इससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है। जबकि रात का तापमान बढ़ सकता है। रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से रात में ठंड से मामूली राहत रहेगी।
जनवरी में दूसरी बार पड़ सकती है ओलो की मार
- ग्वालियर-चंबल संभाग में दूसरी बार ओलों की मार पड़ सकती है। हांलाकि इस वाले बारिश के दौर में छोटे आकार ओले गिर सकते हैं। कहीं-कहीं ज्यादा नुकसान कर सकते हैं। राजस्थान से लगे हिस्से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

Share This News :