Home > अपना शहर ,
बीज निगम अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल पॉजिटिव

मध्यप्रदेश के सभी 52 जिलों में एक दिन में 11253 नए केस आए हैं। 8 मौतें भी रिपोर्ट हुई हैं। इंदौर-भोपाल में 2-2, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और खरगोन में 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है। एक्टिव केस की संख्या 67136 पहुंच गई है। 5497 मरीज ठीक हुए है। प्रदेश में 1118 संक्रमित/संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 142 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

ग्वालियर में रविवार रात आई हेल्थ बुलेटिन में 459 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें सिंधिया समर्थक व बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, जेएएच की एचओडी यशोधरा गौर और जिला पंचायत सीईओ आईएएस आशीष तिवारी की पत्नी संक्रमित मिली हैं। एक दिन पहले ग्वालियर में 652 लोगों को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी। एसडीएम झांसी रोड सीबी प्रसाद भी पॉजिटिव आए थे। सागर में 264 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, छिंदवाड़ा में 124 और गुना में 41 नए मामले सामने आए हैं।

भोपाल में 24 घंटे में कोरोना के 1910 नए मामले सामने आए। हमीदिया अस्पताल में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई। कोरोना से पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम भी संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में 103 बच्चे भी शामिल हैं। 21 डॉक्टर पॉजिटिव हुए। कोरोना से हमीदिया अस्पताल में जिन दो मरीजों की मौत हुईं, इनमें से एक 7 जनवरी को यहां भर्ती हुए थे। उनकी उम्र 56 साल है, जबकि दूसरी मौत 55 साल के व्यक्ति की है जो 15 जनवरी को भर्ती हुए थे।

इंदौर में 3372 नए मरीज मिले। दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। संक्रमण की दर 27.09 फीसदी पर पहुंच गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हजार 183 हो गई है। 98% से ज्यादा मरीज होम आइसोलेशन में ही इलाज करा रहे हैं। सभी की स्थिति सामान्य है।

Share This News :