Home > अपना शहर ,
जनरेटर पर चले ICU...

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के शहर ग्वालियर में शनिवार-रविवार दरमियानी रात जेएएच के ICU जनरेटर पर चले हैं। रात 1 बजे अचानक हुए फॉल्ट से बिजली गुल हो गई और अंधेरा पसर गया। ICU के उपकरण और वेंटीलेटर जनरेटर पर चले हैं, लेकिन मरीजांे के परिजन, डॉक्टर ड्यूटी रूम व अन्य सेक्शन में बिजली न होने पर काफी परेशानी हुई है। हालांकि बिजली गुल होने से किसी की जान नहीं गई है। पर अंचल के सबसे बड़े अस्पताल समूह के मेडिसिन ICU में इस तरह अचानक बिजली जाना और 3 घंटे के बाद आना बताते हैं कि बिजली व्यवस्था के क्या हाल चाल हैं।
ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े अस्पताल समूह JAH (जयारोग्य हॉस्पिटल) के मेडिसिन ICU में शनिवार-रविवार रात 1 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक बिजली गुल हो गई। करीब 17 से 18 मरीज उस समय भर्ती थे। हालांकि ICU के सभी उपकरण और मशीनें जनरेटर से अटैच हैं और बिजली गुल होते ही जनरेटर ऑन हो गए, लेकिन अन्य जनरल वार्ड, डॉक्टर ड्यूटी रूम में अव्यवस्था फेल गई। मरीजों के परिजन मोबाइल की टॉर्च चलाकर यहां वहां घूमते और अपने-अपने मरीजों के हाल जानते नजर आए। ICU में पदस्थ स्टाफ की माने तो जेएएच वाले फीडर पर कुछ फॉल्ट के बाद अचानक बिजली चली गई थी। जिसे सही होने में करीब 3 घंटे लगे। इसके बाद हालात सामान्य हो गए, लेकिन मरीजों के परिजन की माने तो पूरी रात बिजली ने परेशान किया। मोबाइल की रोशनी में आना जाना पड़ा। चिंता हो रही थी तो अपने पेशेंट की।

Share This News :