Home > अपना शहर ,
अवैध उत्खनन कर रहे माफियाओं ने पुलिस पर आधी रात को फायरिंग की

ग्वालियर। खेरिया गांव (तिघरा) के पास जंगल में बेखौफ होकर मुरम का अवैध उत्खनन कर रहे माफियाओं ने शनिवार की आधी रात को पुलिस को देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। छह से अधिक बदमाश पुलिस पर गोलियां चलाते हुए जेसीबी व ट्रैक्ट्रर-ट्राली लेकर जंगल में गायब हो गए। पुलिस का दावा है कि अवैध उत्खनन के मामले में पहाड़ी गांव निवासी पंकज महाना व उसके साथियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपित को पकड़ने के लिए उसके गांव में रविवार की सुबह दबिश दी। पुलिस के आने से पहले आरोपित व उसके साथी गांव से गायब हो गए। गांव के लोगों ने बताया कि रात से ही पंकज गांव नहीं आया है।

तहसीलदार भूमिका सक्सेना को शनिवार की रात को सूचना मिली कि खेरिया गांव के पास जंगल में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से मुरम खाेदकर ले जा रहे हैं। तहसीलदार ने अवैध उत्खनन की सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। तिघरा थाना पुलिस ने रात में ही खेरिया गांव के जंगल में पुलिस बल के साथ खनन माफियाओं को पकड़ने के लिए घेराबंदी की।

Share This News :