Home > अपना शहर ,
GRMC के 110 जूनियर डॉक्टर अब तक संक्रमित

कोविड की तीसरी लहर ने सबसे ज्यादा डॉक्टर्स को संक्रमित किया है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आंकड़े बता रहे हैं। बीते 20 दिन में 110 जूनियर डॉक्टर ही कोरोना की चपेट में आ गए हैं। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर जयारोग्य अस्पताल के विभिन्न वार्डो में ड्यूटी करते समय संक्रमण की चपेट में आए हैं। सबसे ज्यादा डॉक्टर मेडिसिन और स्त्री रोग विभाग के संक्रमित हुए हैं। डॉक्टर के संक्रमण की चपेट में आने के कई कारण हैं। जयारोग्य अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट अभी बंद है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में बिना जांच के ही डॉक्टरों को मरीजों को हैंडल करना पड़ रहा है। रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कराने जूडा ने डीन, जेएएच अधीक्षक को ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया है। जल्द जांच शुरू नहीं की गई तो वह आगे की रणनीति बनाएंगे।
हर दूसरा डॉक्टर संक्रमित
- GRMC (गजराराजा मेडिकल कॉलेज) ग्वालियर के 220 जूनियर डॉक्टर इस समय JAH(जयारोग्य हॉस्पिटल) के विभिन्न विभागों में ड्यूटी कर रहे हैं। बीते 20 दिन में इनमें से 110 जूनियर डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। जिससे डॉक्टरों के जीवन पर संकट तो पैदा होता ही है साथ ही अस्पताल में इस संकट के दौर में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भी लड़खड़ा जाती हैं, क्योंकि जितने जूनियर डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं उनमें से हर दूसरा डॉक्टर संक्रमित है।

Share This News :