Home > अपना शहर ,
सब्जी कारोबारियों का अहित नहीं होगा :सिंधिया
ग्वालियर |हजीरा मंडी से हटाकर इंटक मैदान की नई सब्जी मंडी में भेजे गए सब्जी विक्रेताओं ने कांग्रेस के नेतृत्व में मोती महल पहुंचकर प्रदर्शन किया। कारोबारियों ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक बुजुर्ग मां ने सिंधिया से नाराजगी भी व्यक्त की। जिस पर सिंधिया ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह किसी हालत में उनका नुकसान नहीं होने देंगे। सिंधिया ने 13 दिन से विस्थापन का विरोध कर रहे व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि एक हफ्ते के अंदर नई मंडी में व्यापारियों की मांगी गई व्यवस्थाएं मुहैया करा दी जाएंगी।प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा और जिला अध्यक्ष डॉ.देवेंद्र शर्मा कर रहे थे .