Home > अपना शहर ,
दुष्कर्म करने वाले आरोपित को 10 साल की सजा
ग्वालियर। अपर सत्र न्यायालय ने अपहरण व दुष्कर्म के मामले में आरोपित अवधेश शर्मा निवासी खिरकी गांव मेहगांव जिला भिंड को 10 साल की सजा सुनाई है। आरोपित ने एक नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया था। कोर्ट ने आरोपित को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया, जबकि आठ आरोपितों को दोषमुक्त कर दिया।
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने गोला का मंदिर थाने में 17 सितंबर 2012 को केस दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी को अवधेश शर्मा अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। नाबालिग को बरामद कर लिया। दोनों ने शादी का हवाला दिया। उनकी शादी कराने में नौ लोगों ने मदद की, उनको भी पुलिस ने आरोपित बना लिया। इसके बाद 2012 से इस केस की ट्रायल लंबित थी। कोर्ट ने अवधेश शर्मा को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई है, जबकि आठ लोगों को दोषमुक्त कर दिया।