Home > अपना शहर ,
बस व जीप की भिड़ंत में पीडब्ल्यूडी एसडीओ घायल
ग्वालियर झांसी हाईवे पर टेकनपुर के पास गुरुद्वारे के सामने सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे बस और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। जिसमें दतिया एसडीओ सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ग्वालियर से यात्री बस डबरा की ओर आ रही थी। वहीं दूसरी ओर दतिया से ग्वालियर जा रहे पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राजकुमार श्रीवास्तव बोलेरो से जा रहे थे। अभी वे टेकनपुर के पास गुरुद्वारे के सामने पहुंचे ही थे कि तभी दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार राजकुमार श्रीवास्तव, रिद्धि व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची सभी घायलों को एंबुलेंस से ग्वालियर रेफर किया गया।