ऊर्जा मंत्री तोमर ने इंटक मैदान स्थित सब्जी मंडी का किया भ्रमण,,रात में मंडी में डेरा डाला
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरूवार की देर शाम ग्वालियर में विभागीय अधिकारियों के साथ इंटक मैदान में स्थापित सब्जी मंडी का भ्रमण किया और मंडी परिसर में सभी आवश्यक व्यवस्थायें शीघ्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि मंडी में व्यवसाय करने वाले व्यवसाइयों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आना चाहिए।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मंडी के समीप ही चाट मार्केट को भी व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाए। साथ ही मंडी परिसर के चारों ओर ग्रिल लगाकर पृथक-पृथक गेट भी लगाए जाएं। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी परिसर में प्रवेश द्वार के समीप की सड़कों को भी तत्काल बनाया जाए। गेट पर लाईट की व्यवस्था भी बेहतर हो। उन्होंने निगम आयुक्त से कहा कि मंडी और चाट मार्केट के लिये तैयार किए गए विस्तृत प्लान को शीघ्र अमल में लाया जाए।बतादें की मंत्री श्री तोमर रातको मंडी में ही डेरा डालकर रहेंगे .