Home > अपना शहर ,
कांग्रेस के धरना से कमल नाथ की दहाड़...:पूर्व सीएम बोले- मंडी तो एक उदाहरण है, हर जगह अन्याय​​​​​​​ है,सच्चाई का साथ देना, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा

ग्वालियर में सब्जी मंडी तोड़ कर गरीबों का दमन करने और छात्र नेताओं को पर झूठे मामले दर्ज करने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। इस धरना में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ भी शामिल हुए हैं। कमल नाथ 10 मिनट के लिए धरना में पहुंचे, लेकिन उन्होंने BJP को घेरने दहाड़ लगाई है। पूर्व मुख्यमंत्री बोले हैं कि प्रदेश की तस्वीर अपने सामने रख लीजिए। ग्वालियर की मंडी तो एक उदाहरण है हर जगह, हर जिले में जो अन्याय हो रहा है। कमल नाथ का साथ मत देना, कांग्रेस का साथ नहीं देना पर सच्चाई का साथ देना। सच्चाई का साथ दोगे तो प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होगा। कुछ देर यहां रुकने के बाद वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने निकल गए। उनके साथ कांग्रेस नेता सुभाष यादव, पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह भी आए हैं।
कमल नाथ बोले जब जरुरत होगी आपके साथ खड़ा रहूंगा
- धरना स्थल पर कमल नाथ ने सब्ज विक्रताओं से कहा आज मुझे खुशी हो रही है कि मैं यहां आपके संघर्ष के बीच बैठा हूं। आप सच्चाई पर चलते रहें, मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जब भी आपको मेरी जरुरत होगी मैं आपके साथ खड़ा दिखाई दूंगा। यह मेरा आपसे वादा है।
यह है पूरा घटनाक्रम
- हजीरा स्थित वर्षो पुरानी सब्जी मंडी को जिला प्रशासन ने 31 जनवरी की सुबह 6 बजे पहुंचकर तोड़ दिया था।मंडी में व्यवसाय करने वाले सब्जी विक्रेताआंे को इंटक मैदान के पास मैदान में शिफ्ट कर दिया गया था। अचानक सुबह पहुंचकर तोड़फोड़ करने से सब्जी वाले नाराज हो गए थे। कांग्रेस पहले से ही विस्थापन का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रही थी। सब्जी विक्रेता केन्द्रीय नागरिग उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,सीएम शिवराज सिंह, ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से भी गुहार लगा चुके थे, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। प्रशासन द्वारा इस तरह तोड़फोड के विरोध में कांग्रेसियों ने 1 फरवरी को फूलबगा पर पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। जिसमें पुतला छीनते समय एसआई दीपक गौतम झुलस गए थे। इसके बाद धरना दे रहे कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा का क्रेशर सील कर दिया गया। अब कांग्रेस इस लड़ाई को लड़ने आरपार के मूड में आ गई है।

Share This News :