Home > अपना शहर ,
कमल नाथ ने कहा, कहां है राेप-वे

पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ विमान से ग्वालियर आए। उनके साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव  थे। एराेड्रम पर कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजाेशी के साथ स्वागत किया। ग्वालियर में पत्रकाराें से चर्चा के दाैरान कमल नाथ ने कहा कि 45 साल पहले ग्वालियर प्रदेश में नंबर वन था, लेकिन आज जबलपुर से पीछे है। इस दाैरान वह राेप-वे की आड़ में केंद्रीय मंत्री  पर भी निशाना साधने से नहीं चूके और पूछा कि राेप-वे के निर्माण की बात वर्षाें से सुनते आ रहे हैं, जिस पर सरकार का काफी पैसा भी खर्च हाे चुका है, लेकिन कहां है राेप-वे। इस दाैरान एक सवाल के जवाब में कमल नाथ ने कहा कि मैं नरेन्द्र माेदी या शिवराज सिंह चाैहान नहीं हूं, जाे 200 या 250 सीटाें की भविष्यवाणी करूं, अगले चुनाव में प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी, ये जनता बताएगी।यूपी में संस्कृति काे बचाने का संघर्ष हैः पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में देश की संस्कृति को बचाने के लिए संघर्ष है। हमारी संस्कृति एक दूसरे को जोड़ने वाली है। कुछ लोग इस संस्कृति पर आघात कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की जनता सचाई को पहचानेगी और संस्कृति व विरासत को बचाने के लिए मतदान करेगी। कमल नाथ ने कहा कि हमारी सवा साल सरकरा रही। ढाई माह चुनाव आचार संंहिता में निकल गए, अब लाेग एक साल के कार्यकाल की तुलना शिवराज सरकार से कर रहे हैं, आज उन्हें अंतर भी समझ में आ रहा है।100 रुपये 100 यूनिट बिजली दीः कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में 100 रुपये 100 .यूनिट बिजली दी। संक्रमण काल में लोगों के घर बिजली बिल कितने आ रहे हैं, यह सबको पता है। देश का नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है। किसान खाद के लिए परेशान हो रहा है। व्यापारी त्रस्त है। महिलाओं पर हर जिले में अत्याचार हो रहे हैं। यह तस्वीर एक जिले की नहीं पूरे प्रदेश की है।

Share This News :