Home > अपना शहर ,
एमपी बोर्ड 11वीं और 9वीं कक्षा की डेट जारी

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने नौवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11वीं क्लास की परीक्षा 15 मार्च और नौवीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होंगी। नौवीं कक्षा की परीक्षा 12 अप्रैल तक और ग्यारहवीं की 13 अप्रैल तक जारी रहेगी। एमपी बोर्ड की 10वीं 12वीं की परीक्षा के मुकाबले नौवीं, ग्यारहवीं की परीक्षा करीब एक महीने बाद शुरू होंगी। सभी पेपर का समय सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक रहेगा। सभी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत परीक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।परीक्षार्थियों को 8.20 पर आंसर-शीट दी जाएगी और 8.25 पर प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।

Share This News :