Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण

 जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्वालियर में आज सुबह शहर में जारी निर्माण कार्याें का जायजा लिया। यहां पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दाैरान अधिकारियाें ने बताया कि प्लांट का काम पूरा हाे चुका है, इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा है कि जब काम हाे गया है ताे इसे जल्दी चालू कराओ। निरीक्षण के दाैरान कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी, नगर निगम आयुक्त किशाेर कान्याल आदि माैजूद थे।

अधिकारियाें ने प्रभारी मंत्री काे बताया कि पूरी तरह कंप्यूटरीकृत 160 एमएलडी क्षमता के इस ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूर्ण हो चुका है। ट्रायल जारी है। इसके निर्माण पर लगभग 56 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह वर्ष 2035 तक ग्वालियर शहर की जरूरतों को पूरा करेगा। इस पर प्रभारी मंत्री ने उद्घाटन कराकर जल्द से जल्द प्लांट शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस अवसर पर पौधे राैंपे और निर्देश दिए कि सम्पूर्ण परिसर में वृहद पाैद्याराेपण कर परिसर को हराभरा किया जाए। इसके बाद प्रभार मंत्री ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायजा लिया।यह प्लांट जलालपुर क्षेत्र में करीबन 68 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। 

Share This News :