पंच ग्रही योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें पूजा विधि
शहर में मंदिरों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू हाे गई है। बालाजी धाम काली माता मंदिर पर दिव्य महारुद्र अभिषेक के साथ होगा। कालसर्प पूजन महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। भगवान भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से महाशिवरात्रि के दिन पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन महादेव का व्रत रखने से सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के लिंग स्वरूप का पूजन किया जाता है। यह भगवान शिव का प्रतीक है। शिव का अर्थ है। कल्याणकारी और लिंग का अर्थ है। सर्जन ग्रंथों में भगवान शिव ने ही धरती पर सबसे पहले जीवन के प्रचार प्रसार का शुभारंभ किया था। इसलिए इन्हें आदि देव महादेव कहा जाता है। महाशिवरात्रि पर्व के लिए शहर के भोलेनाथ के मंदिरों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही महाशिवरात्रि पर्व पर कई स्थानों पर मेलों का आयोजन तथा कालसर्प दोष का पूजन भी किया जाएगा। भगवान शिव का महाशिवरात्रि का दिन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को यह पर्व मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा 1 मार्च मंगलवार को होगी। महाशिवरात्रि सुबह 3:16 से शुरू होकर बुधवार 2 मार्च को सुबह 10 बजे तक रहेगी। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र के साथ पारिघ योग रहेगा। वहीं बारहवें भाव में मकर राशि में पंच ग्रही योग भी रहेगा। मंगल, शुक्र ,बुध ,और शनि के साथ चंद्रदेव विराजित होंगे। लग्न में कुंभ राशि में सूर्य और गुरु की युति रहेगी। चतुर्थ भाव में राहु वृषभ राशि में जबकि केतु दसवें भाव में वृश्चिक में रहेगा। इन विशेष अद्भुत महा योग में महादेव की महा शिवरात्रि पर पूजा करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।