किले से कूदी महिला, मौत
ग्वालियर किले से गुरुवार को एक महिला ने कूदकर जान दे दी। दोपहर में महिला का शव पहाड़ी पर मिला है। लकड़ी बीनने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकती है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए डेड हाउस भेज दिया। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्वालियर थाना क्षेत्र घास मंडी पुलिस चौकी को सूचना मिली कि किले की तलहटी में महिला का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे। जांच में पता चला है कि महिला के कूदने के बाद उसका सिर पत्थर से टकराया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के थानों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी ली जा रही है।
गुमशुदा महिला की अन्य थानों से मांगी जानकारी
एएसआई गंभीर सिंह का कहना है कि महिला के शव पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे शिनाख्त की जा सके। फिलहाल, शव को पीएम के लिए भेज कर परिजनों की तलाश की जा रही है।