कुल्हाड़ी मारकर हत्या
ग्वालियर |भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम बागवई निवासी 15 वर्षीय हरमन बघेल की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। स्वजनों ने साथ गए युवक पर हत्या का अारोप लगाया है, हालाकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। धारदार हथियार से वार किया गया है।जानकारी के अनुसार ग्राम बागवई निवासी 15 वर्षीय किशोर हरमन बघेल पुत्र ग्यासी राम बघेल शनिवार सुबह लगभग 9 बजे गांव के 40 वर्षीय जगन्नाथ बघेल के साथ बकरी चराने के लिए ग्राम सुखना खिरिया गांव के पास गया था। इस दौरान हरमन ने एक दो बार अपनी मां से भी फोन पर दोपहर के समय बातचीत की लेकिन शाम के समय लगभग 5 बजे स्वजनों को घटना की जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुचे। घटनास्थल ग्राम बरौआ के सरपंच विक्रम सिंह रावत के निर्माणाधीन मकान के कुछ दूरी पर खून से लथपथ किशोर का शव पड़ा था। स्वजनों ने पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बकरी चराने साथ गए जगन्नाथ बघेल पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप के चलते पुलिस ने जब जगन्नाथ की तलाश की तो वह लापता िमला।परिवार का इकलौता था हरमनः हरमन के पिता तीन भाई हैं, तीनों भाइयों के बीच वह इकलौता चिराग था। मां सुनीता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार के अंतर्गत ग्राम में आशा कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत है। हरमन के चाचा पंचम सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व जब किशोर की दादी बकरी चराने गई थी, तो 15 बकरी चोरी हो गई थी, जिसको लेकर जगन्नाथ से कहासुनी हो गई थी। उस समय अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस थाना भितरवार में चोरी का मामला दर्ज कराया गया था।
इनका कहना है
किशोर की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है, सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है साथ ही फरियादी ने जो शंका जताई है, उसकी जांच की जा रही है।
राजकुमारी परमार थाना प्रभारी