बदमाशाें ने 3 एटीएम काटकर चुराए 43 लाख 68 हजार
ग्वालियर। तीन एटीएम में गैस कटर से काटकर 43 लाख 68 हजार रूपये 90 मिनट में 5 बदमाश गायब हो गये। यह सभी बदमाश सिर पर कैप हाथ गिलब्स मुंह पर मास्क पहने हुए थे। एटीएम तोड़ते समय एटीएम में लगे कैमरों में कैद न हो सकें इसलिये उन्होंने कैमरों पर ब्लैक स्प्रे कर दिया। जिससे कैमरों वीडियो रिकॉर्ड होना बन्द हो गयी। एसबीआई के 2 एटीएम तोड़े जिसमें पहला एटीएम शिर्डी मंदिर के पास दूसरा एटीएम सेवानगर और तीसरा सैन्ट्रल बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह 5 बदमाश आई-20 की कार गैस कटर सहित एटीएम को तोड़ने का पूरा सामान लेकर साथ चले रहे थे।
पुलिस की गश्त और चौकसी के दावों के बीच पुलिस चौकियों के पास एटीएम को निशाना बनाकर बदमाशों ने बता दिया कि वह कितने बेखौफ हैं। वारदात का पता चलते ही पुलिस अफसर स्पॉट पर पहुंचे हैं और जांच में जुट गए हैं। वारदात किसी एक ही गैंग ने की है। बदमाश कार से आए थे और मुरैना की ओर जाने का पता लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पड़ाव की फूलबाग चौकी से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर रवि नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर हुई है। यहां रात 1.25 बजे बदमाशों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर चेस्ट निकाल लिया। इसके बाद चेस्ट में लगे लगभग 17 लाख रुपए चोरी कर ले गए। रात को पुलिस गश्त का दावा करती है, लेकिन एटीएम में ताबड़तोड़ वारदात होती रही और पुलिस सोती रही।रात 2 बजे के लगभग पहली वारदात से सिर्फ आधा किलोमीटर की दूरी पर सेवानगर ग्वालियर में हुई है। यहां भी एमटीएम तोड़ने वाली गैंग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटा और चेस्ट निकालकर उसमें से करीब 13 लाख रुपए चोरी किया है। वारदात का पता घटना के कुछ देर बाद चला। यहां भी पुलिस की गश्त और चौकसी को बदमाश ठेंगा दिखा गए।दोनों स्पॉट से करीब 4 किलोमीटर दूर शताब्दी पुरम पुलिस चौकी के पास सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर हुई है। यहां कार से पहुंचे बदमाशों ने गैस कटर मशीन को काटा और फिर चेस्ट ही निकाल ले गए। जिसमें करीब 13.68 लाख रुपए रखे थे। यह वारदात के बाद भी पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।