Home > अपना शहर ,
ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना हम सबकी जिम्मेदारी: सभापति श्री राकेश माहौर

स्वच्छता हमारे जीवन का अंग है इसे हम सबको अपनाना होगा। इसके साथ ही केन्द्र सरकार में देश की स्वच्छता का जिम्मा संभाल रहे केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ग्वालियर के ही हैं इसलिए अब हम सबकी और अधिक जिम्मेदारी बन जाती है कि अपना ग्वालियर स्वच्छता में नम्बर वन बने। उक्ताशय के विचार सभापति श्री राकेश माहौर ने आज नगर निगम द्वारा स्कूलों में चलाए जा रहे स्वच्छता जागरुकता सप्ताह के तहत शान्ती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित स्वच्छता गोष्ठी एवं रैली के दौरान मुख्यअतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने की। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य श्री पवन राठौर, शिक्षक, शिक्षकाएं, स्कूली बच्चे एवं क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
गोल पहाडिया स्थित शान्ती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज स्वच्छता जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दो वर्ष पूर्व भी इसी विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया था, उस समय भी बच्चों ने उत्साह से स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया था। अब इस स्कूल के सभी बच्चे स्वच्छता के एम्बेस्डर के रुप में पूरे क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प लें तथा स्वच्छ ग्वालियर की संकल्पना को साकार करें। आयोजन के दौरान स्कूल में स्वच्छता गोष्ठी एवं स्वच्छता से संबंधित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें भरत गुर्जर, कीर्ति नामदेव, अंजली कुशवाह, मुस्कान खान, अरबान खान, रमन, अजय रजक, यासमीन खान, नंदनी, काजल कुशवाह, पूजा कुशवाह सहित अनेक बच्चों ने भाग लिया तथा सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं इस अवसर पर विद्यालय के 16 बच्चों को स्वच्छता दूत बनाया गया। उन्हें स्वच्छता बैज एवं कैप एवं छात्राओं को एप्रिन पहनाया गया। इस दौरान स्कूल के सभी बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। रैली गोल पहाडिया क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से निकली। रैली के दौरान बच्चों ने सभी दुकानदारों एवं अन्य नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। बच्चे हाथों में तख्तियां एवं नारे लगाते हुए चल रहे थे। बच्चों ने सभी दुकानदारों एवं ठेलावालों से आग्रह किया कि वह अपनी अपनी दुकान के आगे डस्टबीन रखें एवं कचरा सडक पर न फैलाएं। कार्यक्रम के दौरान क्लस्टर अधिकारी श्री सुरेश अहिरवार, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म पमनानी सहित क्षेत्राधिकारी श्री राजू गोयल, श्रीकृष्ण शर्मा, श्री किरण कान्त शुक्ला, श्री अजय सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    

Share This News :