Home > देश विदेश,
बाइडेन बोले- रूस को नहीं करने देंगे मनमानी, पुतिन को चुकानी होगी भारी कीमत
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, ''अमेरिका और हमारे सहयोगी हमारी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक एक उच्च कीमत चुकानी पड़ेगी।अपने संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। उन्होंने पुतिन के युद्ध के निर्णय को गलत ठहराया है। साथ ही उन्होंने यूक्रेन के साथ पूरी प्रतिबद्धता जताई है। बाइडेन ने कहा कि कई देश यूक्रेन के समर्थन में आए हैं। बाइडेन के संबोधन के दौरान यूक्रेन के राजदूत भी मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है। रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए बाइडेन ने कहा कि रूसी विमानों के लिए हमारे एयरस्पेस बंद हो चुके हैं।