यूक्रेन युद्ध की जांच की तैयारी में UN का मानवाधिकार निकाय, बुलाई आपात बैठक
संयुक्त राष्ट्र का शीर्ष मानवाधिकार निकाय एक आपात बैठक करने जा रहा है, जिसमें यूक्रेन के हालात और वहां जारी रूसी कार्रवाई के दौरान मानवाधिकारों के हनन के आरोपों की जांच के लिए एक पैनल गठित करने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध लगातार तेज हो रहा है। आज इस युद्ध का आठवां दिन है। रूस ने राजधानी कीव और खारकीव शहर में भारी तबाही मचाई है। कई जगहों पर रिहाइशी इलाकों और अस्पतालों पर भी बमबारी की गई। वहीं यूक्रेन ने यह भी मान लिया है कि रूसी सेना ने खेरसन शहर पर अपना नियंत्रण कर लिया है। इस मामले में संयुक्त राष्ट्र सभा में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया या। हालांकि भारत ने इस मतदान में भाग नहीं लिया।रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत शुरू हो गई है। अधिकारियों के बीच दूसरे दौर की यह बैठक बेलारूस में हो रही है।रूस के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि बेलारूसी क्षेत्र में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि वे इस स्थिति को समाप्त करेंगे, शांति बहाल करेंगे और यूक्रेन में सभी लोगों को शांतिपूर्ण जीवन में लौटने में सक्षम बनाएंगे।भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा कि हम यूक्रेन की बहुत मदद कर रहे हैं। यूरोप के सभी देशों ने यूक्रेन को मानवीय सहायता के अलावा उपकरण, हथियार भेजने का फैसला किया है। हम बहुत अधिक राजनीतिक समर्थन भी प्रदान करते हैं।भारत सरकार ने कहा कि अगले दो दिनों में 7,400 से अधिक लोगों को विशेष उड़ानों के जरिए भारत वापस लाने की उम्मीद है।नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि लगभग 3,500 भारतीयों के साथ 17 उड़ानों के शुक्रवार को भारत आने की उम्मीद है।फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर 90 मिनट की बात |
ब्रिटेन के विदेश सचिव का कहना है कि उनका देश यह सुनिश्चित करना चाहता है कि रूसी अर्थव्यवस्था 'अपंग' हो, ताकि वह 'पुतिन और उनकी वार मशीन' को खर्च के लिए पैसे न दे पाए।
तुम्हारी लाशों से नहीं पाटना चाहता हूं अपनी ज़मीनः जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को चेतावनी देते हुआ कहा है कि वे जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़कर चले जाएं। उन्होंने कहा, मैं अपनी जमीन तुम्हारी लाशों से नहीं पाटना चाहता हूं।