Home > अपना शहर ,
पटवारी की 301 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुक्रवार से, 10 अप्रैल को होगी भर्ती परीक्षा

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में राजस्व विभाग अंतर्गत पटवारी के 301 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा 4 से 22 मार्च तक आनलाइन आवेदन मंगाया गया है। अभ्यर्थी शुक्रवार से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के चयन के लिए व्यापमं द्वारा 10 को चयन परीक्षा होगी। आवेदन करने के लिए व्यापमं के वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in में जाकर आनलाइन फार्म भर सकते हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार रायगढ़ में 30, महासमुंद, बीजापुर, कबीरधाम, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, बालोद, सरगुजा, सूरजपुर जिलों में 10-10 पदों पर भर्ती होगी। वहीं राजनांदगांव, बलौदाबाजार में 15-15 पद, बेमेतरा, बस्तर व बलरामपुर में 12-12 पद, कोरिया, जशपुर में 20-20, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कांकेर में 18-18, गौरेला पेंड्रा मरवाही व मुंगेली में पांच-पांच, नारायणपुर में तीन, सुकमा में आठ पटवारी के पदों पर भर्ती होगी। इस बार रायपुर में पटवारी के एक भी पद पर आवेदन नहीं मंगाए गए हैं।

Share This News :