Home > अपना शहर ,
भवन निर्माण मंजूरी की बदले में 25 हजार की रिश्वत निगम कर्मी को चार साल का कारावास

 ग्वालियर |विशेष सत्र न्यायालय ने भवन निर्माण की मंजूरी के बदले में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़े निगम निगम कर्मी उमेश जाटव को चार साल की सजा सुनाई है और चार हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। कोर्ट ने आरोपित को सजा काटने के लिए जेल भेज दिया।जिला लोक अभियोजन अधिकारी लोकायुक्त संगठन ग्वालियर संभाग राखी सिंह ने बताया कि राजेश सिंह भदोरिया ने शताब्दीपुरम में भवन निर्माण की नगर निगम से मंजूरी कराने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 9 नगर निगम माल रोड मुरार में आवेदन  दिया। आवेदक कोई न कोई कमी बताकर लौटा दिया जाता था। तभी वहां पदस्थ उमेश जाटव ने आवेदक से कहा कि यद भवन मंजूरी कराना है तो उसके लिए बिना रिश्वत के काम नहीं होगा। इसी तरह चक्कर काटते-काटते महिनों बीत जाएंगे। राजेश सिंह भदौरिया ने आखिर उमेश जाटव से बात की तो उसने बताया कि 35 हजार रूपए मंजूरी कराने के लगेंगे। इसमें सभी के पैसे शामिल हैं। पैसे देने पर तुम्हे कुछ नहीं करना कुछ ही दिन में मंजूरी मिल जाएगी। राजेश सिंह ने लोकायुक्त एसपी को इस मामले की शिकायत की। लोकायुक्त ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रेप दल को आरोपी भृत्य उमेश जाटव को रंगे हाथ पकड़ने भेजा। दो दिसंबर 2016 को क्षेत्रीय कार्यालय में ही उमेश जाटव को उस समय दबोच लिया जब वह राजेश सिंह भदौरिया से 25 हजार रुपये रिश्वत के ले रहा था। जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपित के खिलाफ चालान पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपित  उमेश जाटव को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास व धारा 13 के अपराध में उपरोक्त सजा सुनाई है।

Share This News :