Home > अपना शहर ,
ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक सस्पेंड
पूर्व CM व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ग्वालियर सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां पुलिस सब इंस्पेक्टर की हत्या के प्रयास के आरोप में बंद NSUI के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात में सारे नियम तोड़े गए। दिग्विजय ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर जेलर के केबिन में आरोपी से मुलाकात की। इसका VIDEO भी सोशल मीडिया पर कांग्रेसियों ने ही वायरल किया है।
इस मुलाकात की शिकायत गृह विभाग और CM हाउस तक पहुंची। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के आदेश पर ग्वालियर सेंट्रल जेल के अधीक्षक मनोज कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है। गृहमंत्री ने कहा, दिग्विजय सिंह जी 10 साल तक मप्र के मुख्यमंत्री रहे हैं। मैं समझता था कि उन्हें नियम प्रक्रियाओं का ज्ञान होगा कि जेल के अंदर के फोटो वायरल नहीं किए जाते हैं।