Home > अपना शहर ,
डॉक्टर की हत्या के इरादे से आए 3 बदमाश धरे

ग्वालियर क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए दतिया से डॉक्टर हत्या करने के मंसूबे से आए तीन युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस काे एक कट्टा, दो स्टांप व बाइक बरामद मिली है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि वे लाल टिपारा में डाक्टर जगमोहन बघेल की हत्या करने के लिए हथियार लेकर आए थे। तीनों आरोपित उल्टा पुलिस अधिकारियों से पूछ रहे थे कि उनके पास यह जानकारी कैसे पहुंच गई कि डाक्टर की गोली मारकर हत्या होने वाली है। समय पर सूचना मिलने के कारण पुलिस आराेपिताें काे गिरफ्तार कर डाक्टर की जान बचाने में सफल हाे गई।ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बताया कि मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव बुधवार रात्रि को क्षेत्र में भ्रमण करने निकले थे उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक हथियार लेकर दतिया जिले के विलासपुर थाना लांच से ग्वालियर आए हैं। यह लोग डाक्टर को तलाश रहे हैं। इस सूचना पर बाइक नंबर से इनकी तलाश कर घेराबंदी कर बाइक पर सवार तीन युवकों गैस गोदाम के पास से पकड़ लिया पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो उनके पास से एक कट्टा दो क्रिकेट स्टंप बरामद हुए पूछताछ करने पर आरोपी युवकों ने अपना नाम सोनू बघेल नितेश बघेल जितेंद्र बघेल निवासी ग्राम बिलासपुर थाना लांच जिला दतिया रहने वाला बताया गया पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह सोनू के मामा मेहताब बघेल निवासी छीमक डबरा से डॉक्टर जगमोहन बघेल की पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के लिए भेजा था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर पता लगा रही है कि वह स्टांप लेकर क्यो आए थे। हत्या का असली कारण पता लगाने के लिए मेहताब बघेल की तलाश में पुलिस पार्टी छीमक भेजी गई है।

Share This News :