Home > देश विदेश,
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की पुतिन से 'डील'
रूस और यूक्रेन के बीच करीब दो महीने से युद्ध जारी है. बीच-बीच में बातचीत का दौर भी रहा लेकिन जमीन पर स्थिति ज्यादा नहीं बदली. बातचीत जरूर बेअसर रही है.लेकिन दोनों देशों के बीच में कुछ समझौते हुए हैं. इसी कड़ी में अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ऐलान कर दिया है .कि वे रूसी कैदियों को रिहा करने जा रहे हैं. इसके बदले में रूस द्वारा मारियूपोल में यूक्रेनी नागरिकों और सैनिकों का सुरक्षित रेस्क्यू होने देगा. इससे पहले भी रूस और यूक्रेन के बीच में ऐसे समझौते हुए हैं जहां पर दोनों ही देशों ने 'सेफ कॉरिडोर' को लेकर सहमति जताई है. अब एक बार फिर अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ये बड़ा कदम उठाया है.