Home > अपना शहर ,
सड़क पर चले क्यों चले लाठी-डंडे
छतरपुर जिले में मारपीट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव टटम का है। वीडियो में 3 लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है। फरियादी वैभव यादव का कहना है कि वह अपने गांव डुमरा गया हुआ था, जहां रहने वाले जालिम सिंह यादव ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गढ़ीमलहरा थाना प्रभारी नितिन पाल का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत की गई है। पुलिस ने IPC की धारा 323,294,506 बी के तहत दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और अब पुलिस मामले में जांच के बाद आगे कानूनी कार्रवाई किये जाने की बात कही है।