Home > अपना शहर ,
नगरनिगम ,जिला और जनपद पंचयत चुनाव आरक्षण एक नजर में

ग्वालियर में बुधवार को प्रस्तावित त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण और जनपद पंचायत अध्यक्षों एवं जिला पंचायत के वार्ड (जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र) आरक्षण की कार्रवाई की गई। कलेक्ट्रेट ऑफिस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की निगरानी में बॉक्स में पर्चियां डालकर वार्ड व पंचायतों का आरक्षण किया गया है।

जिसके बाद शहर में काफी रोचक स्थिति बन गई है। जो वार्ड पहले सामान्य थे वह OBC हो गए हैं। OBC को पहले 17 वार्ड मिल रहे थे, लेकिन बदलाव के बाद 20 वार्ड मिले हैं वहीं UR(अनारक्षित वर्ग) को जहां पहले 37 वार्ड मिले थे उनको अब 34 ही वार्ड मिले हैं। शहर के 66 वार्ड में से 33 वार्ड सभी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

यह रहेगी शहर के 66 वार्ड की स्थिति
SC के आरक्षित वार्ड
23,28,16,22,37,61,11,60,36,39,17
ST के लिए आरक्षित वार्ड
06
OBC को यह मिले वार्ड
12, 35, 50, 59,02, 31, 48,63, 64,62, 38, 24, 56, 04, 09, 15, 10, 27, 65,21
UR के लिए यह रहे वार्ड
01, 03, 05, 07,08,13,14,18, 19,20,25, 26, 29, 30,34,33, 32,40, 41,42,43,44,45,46,47,49,51,52,53,54,55,57, 58,66
महिलाओं के लिए 33 वार्ड
OBC, UR के आरक्षण में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही महिलाआंे को 66 वार्ड में से 33 वार्ड में प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा। अनारक्षित वर्ग को 34 वार्ड मिले हैं, इनमें से 17 वार्ड महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं। वहीं OBC को 20 वार्ड मिले हैं उनमें से 10 महिलाओं के लिए हैं। ST में एक सीट है वह सामान्य है, जबकि SC के लिए 11 वार्ड हैं और उनमें से 06 महिलाआंे के लिए सुरक्षित हैं।
बदल गए समीकरण
- बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव में भाग्य अजमाने के सपने देखने वाले कुछ लोगों को नए आरक्षण से झटका लगा है। जैसे एसटी में पहले 06 वार्ड फीमेल था, लेकिन इस बार सामान्य हो गया। इसके साथ ही ओबीसी को 3 वार्ड ज्यादा मिलने से तीन वार्ड में सामान्य प्रत्याशी का समीकरण गड़बड़ा गया है।
पंचायत चुनाव में यह रहा समीकरण
- जनपद पंचायत मुरार का अध्यक्ष पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित हुआ है। जनपद पंचायत घाटीगाँव (बरई) के अध्यक्ष का पद अनारक्षित महिला, जनपद पंचायत डबरा के अध्यक्ष का पद अनारक्षित और जनपद पंचायत भितरवार के अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिये आरक्षित हुआ है।
जिला पंचायत सदस्य का आरक्षण
जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षण की प्रक्रिया विधिवत होने के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसके अनुसार जिला पंचायत सदस्य वार्ड-1 अनारक्षित महिला के लिए, वार्ड-2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड-3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-4 अनारक्षित महिला, वार्ड-5 अनारक्षित महिला, वार्ड-6 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड-7 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड-8 अनारक्षित, वार्ड-9 अनुसूचित जाति, वार्ड-10 अनारक्षित महिला, वार्ड-11 अनारक्षित, वार्ड-12 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं वार्ड-13 अनारक्षित रहा है।

Share This News :