Home > अपना शहर ,
भाजपा ग्वालियर जिलाध्यक्ष का होटल में शराब पार्टी

ग्वालियर भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का एक होटल में शराब पार्टी करते हुए VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे पहले यह VIDEO कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सुभाष यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल पर जारी किया था। साथ ही कमेंट किया था कि क्या शिवराज इस तरह प्रदेश को नशामुक्ति की ओर ले जाएंगे। एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराब बंदी के लिए आवाज उठा रही हैं। शिवराज शराब बंदी से पहले लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरुक करने की बात कहते आए हैं। पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनके अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह है पूरा मामला

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता व पूर्व मंत्री अरुण सुभाष यादव ने गुरुवार को अपने ट्वीटर पर एक VIDEO अपलोड कर भाजपा के शराब बंदी या नशामुक्ति अभियान पर सवाल उठाए हैं। असल में इस VIDEO में होटल के एक रूम में चार लो बैठकर शराब पार्टी कर रहे है। उनमें भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी भी सामने बैठे हैं। वह VIDEO में कांच का ग्लास उठाकर वाइन पीते हुए दिख रहे हैं। उनके साथ के लोग भी जाम टकरा रहे हैं। इस VIDEO के ऊपर अरुण सुभाष यादव ने लिखा है कि "यह है भाजपा का असली चाल चरित्र और चेहरा। ग्वालियर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का शराब पीते हुए वीडियो। मुख्यमंत्री जी आपके जिलाध्यक्ष प्रदेश में ऐसे नशाबंदी का जागरुकता अभियान चला रहे हैं।'

राहुल गांधी, कमलनाथ व दिग्विजय को किया टैग

अरुण यादव ने यह VIDEO अपलोड करने के बाद ट्वीटर पर अपने राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, प्रदेश पीसीसी के चीफ कमल नाथ व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेस व भाजपा नेताआंे को टैग किया है। अब यह वीडियो ट्वीटर के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और भाजपा नेताओं की बोलती बंद है। 

Share This News :