ग्वालियर का विकास मेरी प्राथमिकता, हम एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे : महापौर प्रत्याशी शोभा
ग्वालियर (विनय शर्मा) : ग्वालियर में भाजपा भलै ही महापौर प्रत्याशी का चेहरा साफ नहीं कर पाई हो, लेकिन कांग्रेस ने अपनी चाल चल दी है। कांग्रेस ने सिंधिया समर्थक भाजपाई मुन्नालाल गोयल को करारी हार देने वाले विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी पार्षद शोभा सिकरवार को अपना प्रत्याशी बनाया है। नाम तय होने के बाद शुक्रवार को भोपाल से ग्वालियर पहुंची शोभा ने पति के साथ भगवान अचलनाथ के दर्शन किए। अचलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के बाद शोभा ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इस मौके पर वह बोलीं है कि चाहे किसी पार्टी में वो रहें उनकी प्राथमिकता ग्वालियर का विकास ही रहेगा।ग्वालियर-पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी डॉ. शोभा सिकरवार को कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को शोभा ने अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना कर अभी चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। उनका कहना कि कांग्रेस के वरिष्ठजन ने उन पर जो भरोसा जताया है उसे वह बेकार नहीं जाने देंगी। वह पूरी मेहनत से अपने लोगों के बीच में जाएंगी और ग्वालियर के विकास पर वोट मांगेगी। पूरी कांग्रेस एकजुट होकर उनको जीत दिलाएगी। जिसके बाद ग्वालियर को स्वच्छता में नंबर एक पर लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस मौके पर उन्होंने हमेशा और हर परिस्थिति में अपनी जनता के साथ खड़े होने की बात कही है।