आप : ग्वालियर, मुरैना, अशोक नगर के 27 वार्ड में प्रत्याशी घोषित
ग्वालियर में भाजपा-कांग्रेस भलै ही वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर सकी हो, लेकिन "आप' (आम आदमी पार्टी) ने ग्वालियर, ग्वालियर ग्रामीण, मुरैना, अशोक नगर के 27 वार्ड के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर हलचल मचा दी है। साथ ही प्रत्याशियों की यह पहली सूची जारी करते हुए ग्वालियर नगर निगम चुनाव में दिल्ली के केजरीवाल मॉडल के आधार पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर सभी को बता दिया है कि इस बार तीसरे मोर्चा के रूप में"आप' भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने जा रही है। घोषित किए गए नामों में 11 ग्वालियर नगर निगम के वार्ड के प्रत्याशी हैं, 3 डबरा नगर पालिका, 8 मुरैना नगर निगम, अशोक नगर के 5 वार्ड में प्रत्याशी घोषित किए हैं।
4-C फार्मूले पर प्रत्याशियों के नाम घोषित
- "आप' की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के नाम 4-C फार्मूले पर काम कर घोषित किए गए हैं। 4-C फार्मूला मतलब नो-करेप्शन, नो-क्रीमिनल, नो-कैरेक्टरलैस, नो-कम्प्युनिजम को ध्यान में रखकर जारी किए गए हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि दिल्ली केजरीवाल मॉडल पर पूरा चुनाव लड़ा जाएगा।
यह नाम हुए घोषित
ग्वालियर नगर निगम
वार्ड प्रत्याशी नाम
वार्ड-5 आशीष राय
वार्ड-12 मनीक्षा राजपूत
वार्ड-29 यतेन्द्र सिंह राजपूत
वार्ड-30 मंजू यादव
वार्ड-32 कृष्णा कुशवाह
वार्ड-35 नेहाबीबी जोशी
वार्ड-44 पार्वती कुशवाह
वार्ड-47 डॉ. प्रदीप घोड़के
वार्ड-53 सलमा खान
वार्ड-55 दिलशान खां
नगर पालिका डबरा
वार्ड-21 शकुंतला जाटव
वार्ड-26 राकेश बाथम
वार्ड-19 पातीराम शाक्य
मुरैना नगर निगम
वार्ड-47 सुरेन्द्र निगम
वार्ड-28 दीपक छारी
वार्ड-34 गिर्राज प्रजापति
वार्ड-24 पुष्पा नरेश यादव
वार्ड-02 संजू राठौर
वार्ड-18 मीनू गोयल
वार्ड-39 शालिनी कुलश्रेष्ठ
वार्ड-18 रामस्नेही राठौर
अशोक नगर पालिका
वार्ड-05 हिमांशु जैन
वार्ड-13 ब्रजेश पाल
वार्ड-09 स्वाति पाल
वार्ड-04 विशल सिंह राय
वार्ड-03 कविता शिंदे